1मेष राशि के लिए आज का दिन करियर और कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मेहनत और कार्यकुशलता से आपको आज काम से लाभ मिलेगा। कमाई में आपकी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
2वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप किसी बाहरी क्षेत्र से लाभ पा सकेंगे। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी को आज को सफलता मिलनेगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में भी आज आप अनुकूल स्थिति का लाभ पाएंगे।
3मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और कमाई के मामले में लाभदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर काफी सोच-विचार में रहेंगे। नौकरी में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कमाई में भी आज आपके वृद्धि होगी और घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
4कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। आपका कारोबार व्यवसाय आज अच्छा चलेागा। आपकी आमदनी भी आज अच्छी रहेगी और इसके साथ ही आप सुख-साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। लव लाइफ में खुशी पाएगे।
5सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे दूर कर पाने में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने और सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
6कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और आपको इसका अच्छा प्रतिफल मिलेगा।
7तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन आपको आज अपनी भावनाओं को दबाने से बचना चाहिए। कोई बात मन मे हैं तो इस पर चर्चा करना फायदेमंद होगा। खर्चे कम होंगे और आमदनी ठीक रहेगी। आप पॉपर्टी में निवैश करने का विचार बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद और कहासुनी हो सकता है।
8वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बन रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।
9धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज वैसे काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी से कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले मे आपको आज अपना ध्यान रखना होगा, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।
10मकर राशि के जातकों को आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी भी बढेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और शत्रु आपके प्रभाव से शांत रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
11कुंभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ परेशान होगा लेकिन आमदनी भी बढेगी इसलिए तनाव न लें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों से संबंधित किसी चिंता परेशानी का हल निकल सकता है।
12मीन राशि के जातको के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कमाई और खर्च में तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में आज अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताने को मिलेंगे, जिससे आप खुश होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको परेशानी हो सकती है। खानपान के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से वाद विवाद से बचना चाहिए।
